दुर्ग में सड़क हादसे में बालोद के शिक्षक की मौत: बालोद-दुर्ग मार्ग पर हादसा, सिलेंडर लेकर जा रहे टीचर की स्कूटी को पीछे से टक्कर – durg-bhilai News
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बालोद के शिक्षक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हल्दी निवासी विजय कुमार साहू शनिवार शाम अपने नए घर बोरसी लौट रहे थे।
.
वे हल्दी से गैस सिलेंडर लेकर स्कूटी से लौटते वक्त शाम करीब 4.30 बजे पुलगांव थाना क्षेत्र के कोनारी और कुथरेल के बीच पहुंचे थे, तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विजय कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर 2 बजे ग्राम हल्दी में अंतिम संस्कार किया गया।
ग्राम हल्दी के निवासी हरदेव लाल सार्वा ने बताया कि विजय कुमार साहू मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वे निपानी स्थित कन्या हाईस्कूल में व्याख्याता के रूप में पदस्थ थे। करीब चार महीने पहले ही वे अपने परिवार के साथ बोरसी (दुर्ग) के नए घर में शिफ्ट हुए थे।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी भी ग्राम माहुद में शिक्षिका हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं पुलगांव पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
<



.jpg?w=390&resize=390,220&ssl=1)








