विज्ञापन दें / सहयोग करें

अमित बघेल के खिलाफ लगाए गए पोस्टर, अभद्र टिप्पणी की: भिलाई में लगे विवादित पोस्टर, जोहार पार्टी ने 6 थानों में दर्ज कराई FIR – durg-bhilai News


दुर्ग जिले के भिलाई-3 बाजार चौक पर छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। पोस्टर में अमित बघेल को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है। वहीं अमित बघेल के खिलाफ नारे लिखे गए हैं।

.

इसके अलावा सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ राज्य, उसकी संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली-गलौज वाले वीडियो पोस्ट किए जाने को लेकर जोहार पार्टी ने रविवार को दुर्ग जिले के 6 थानों में एफआईआर दर्ज करवाई है।

इनके खिलाफ दर्ज करवाया है मामला जोहार पार्टी ने विनोद पांडा, अनिल बुलचंदानी, राजेश उदासी और दीपक लालवानी के खिलाफ सभी थानों में FIR दर्ज करवाई है। इसके अलावा, पोस्टर लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ भिलाई-3 थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने सोशल मीडिया पर कविताओं और वीडियो के जरिए प्रदेश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कंटेंट फैलाया।

हर थानों में पहुंचे संगठन के लोग रविवार को कुम्हारी, भिलाई-3, जामुल, नेवई, उतई और पाटन थाना के सामने जोहार पार्टी के पदाधिकारियों ने नारेबाजी की और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि इन पोस्टों में छत्तीसगढ़िया लोगों को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया है और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज में वैमनस्य और क्षेत्रीय विद्वेष फैलने की संभावना है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button