नशे में भाई से अननेचुरल सेक्स किया, फिर गला घोंटा: सुसाइड दिखाने शव फंदे से लटकाया; मोबाइल में मिले पोर्न वीडियो से पकड़ाया – Chhattisgarh News
अननेचुरल सेक्स के बाद भाई की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया था।
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले में शराब के नशे में बुआ के बेटे ने 10 साल के बच्चे से अननेचुरल सेक्स किया। फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को निर्माणाधीन मकान में साड़ी से फंदा बनाकर लटका दिया। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरो
.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम अर्जुन (25) है। पेशे से मजदूर है और कोरबा के पसान ब्लॉक में रहता है। वह अक्सर अपने मामा के घर आता-जाता रहता था। वारदात वाले दिन भी वह शराब पीकर पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह बच्चे के साथ घूमने निकला।
इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। अर्जुन ने बच्चे को पीट दिया। बच्चा बेहोश हो गया। अचेत अव्यवस्था का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे अननेचुरल सेक्स किया था। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से पोर्न वीडियो मिले थे। इसी आधार पर मामले का खुलासा हुआ।
मरवाही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, 2 नवंबर को 10 वर्षीय बच्चे का शव निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका हुआ मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि बच्चे की मौत आत्महत्या से नहीं, बल्कि हत्या के कारण हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच तेज की।
टीम ने ग्रामीणों से घर-घर जाकर पूछताछ की। पुलिस को बुआ के बेटे अर्जुन पर शक गहराया। उसे हिरासत में लिया गया। मोबाइक चेक किया गया। इस दौरान अननेचुरल सेक्स से रिलेटेड कई वीडियो मिले। जब सख्ती से पूछताछ किया गया तो उसने जुर्म स्वीकार किया।
आरोपी ने बच्चे की हत्या कर साड़ी के फंदे से लटका दिया था।
शराब पीकर आया था आरोपी
आरोपी ने बताया कि 1 नवंबर की रात वह शराब पीकर मामा के घर आया था। खाना खाने के बाद जब सभी सो गए। बाहर मौजूद मामा के बेटे के साथ वह घूमने निकल गया। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया और उसने बच्चे को पीट दिया। जिससे वह अचेत हो गया।
अचेत अवस्था में बच्चे को देख उसकी देख नीयत बिगड़ी और फिर वारदात को अंजाम दिया। फिर गला घोंटकर मार डाला। घटना को सुसाइड दिखाने के लिए शव को निर्माणाधीन मकान में साड़ी का फंदा बनाकर लटका दिया।
बच्चे से अननेचुरल सेक्स का मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।
न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
DSP दीपक मिश्रा ने बताया कि संदेह के आधार पर बुआ के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने सारी सच्चाई बताई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
…………………………………..
क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
रायपुर में नाबालिग से अननेचुरल सेक्स कर गला घोंटा: झाड़ियों के बीच कीचड़ में छिपाई लाश; 14 साल का लड़का गणेश देखने निकला था
रायपुर में दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था।
रायपुर में गणेश देखने गए एक नाबालिग से अननेचुरल सेक्स कर उसकी गला घोंटकर हत्या हो गई। वारदात के बाद लाश को झाड़ियों के बीच कीचड़ में छिपा दिया गया। 11 दिन बाद आसपास के लोगों को बदबू आई, तो उन्होंने झाड़ियों के बीच लाश देखी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी सहित 3 को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…
<












