400 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त: मुंगेली में खाद्य विभाग और मंडी टीम ने की कार्रवाई – Mungeli News
मुंगेली में खाद्य विभाग और मंडी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गल्ला व्यापारियों के यहां छापामार कर 400 क्विंटल से अधिक पुराना और अवैध धान जब्त किया। यह कार्रवाई कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर की गई।
.
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध धान की रोकथाम के लिए निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में खाद्य विभाग और मंडी की संयुक्त टीम ने गल्ला व्यापारियों (थोक और चिल्हर) के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
मंडी अधिनियम के तहत अवैध धान जब्त
जिला खाद्य अधिकारी डड़सेना ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पथरिया में ओम ट्रेडिंग के संचालक पार्वती डड़सेना के यहां से 112 क्विंटल धान जब्त किया गया।
डड़सेना ट्रेडर्स पथरिया के संचालक मेलाराम डड़सेना के यहां से 97 क्विंटल, सारधा लोरमी में संजय फूड ग्रेन से 150 क्विंटल, दुर्गा ट्रेडर्स मुंगेली से 22 क्विंटल और डोंगरिया लोरमी के रंगनाथ श्रीवास के यहां से 50 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से संग्रहित इस धान को मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
<













