छठ महापर्व…बिलासपुर के अरपा नदी घाट में जुटेंगे श्रद्धालु: 2 दिन भारी वाहनों के एंट्री पर बैन, सूर्य भगवान को व्रती अर्घ्य देकर पूजा करेंगी – Chhattisgarh News
बिलासपुर में अरपा नदी स्थित छठ घाटों पर भव्य तरीके से सजाया गया है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और भिलाई-दुर्ग में छठ घाटों में आज शाम छठ व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा, जिसका समापन मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। ऐसे में सभी घाटों में
.
बिलासपुर में छठ महापर्व से पहले अरपा नदी स्थित छठ घाट आकर्षक लाइटिंग से सज गया है। रविवार को छठ व्रतियों ने खरना के साथ ही निर्जला व्रत रखा और शाम को छठी मैया के लिए खास प्रसाद तैयार किया। सोमवार की शाम छठ व्रती डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देंगे।
ऐसी मान्यता है कि आज के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से सभी मनोकामना पूरी होती है। अरपा नदी के छठघाट में भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान तैयार किया है। इसके तहत दोपहर दो बजे से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
तट पर निकलने से पहले पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से दउरा को सिर पर उठाकर लेकर जाएंगे। महिलाएं इस यात्रा में पारंपरिक छठ गीत गाती नजर आएंगी। बिलासपुर के तोरवा छट घाट में यह नजारा देखते ही बनता है। इसके अलावा अब मरीमाई मंदिर स्थित तालाब और कोनी के आसपास अरपा तट पर व्रती पहुंचते हैं।
तट पर व्रतियां अपने घर के किसी सदस्य की ओर से बनाए गए चबूतरे पर बैठती हैं। वहीं, मिट्टी से बने छठ माता के चौरे पर पूजा का पूरा सामान सजाकर दीप जलाए जाते हैं। सूर्यास्त से ठीक पहले सूर्यदेव को अर्घ्य देने का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत होता है। जिसमें भक्त घुटने भर पानी में खड़े होकर पांच बार परिक्रमा करते हैं और संध्या अर्घ्य समर्पित करते हैं।
अरपा नदी के तट पर जलाकर आरती की गई।
आरती के पहले विधि-विधान से पूजा की गई।
खरना प्रसाद के साथ 36 घंटे का कठिन व्रत सूर्य उपासना के इस महापर्व की विशेषता है कि, यह पूरी भक्ति और संकल्प के साथ मनाया जाता है। यह पर्व न केवल पारिवारिक समृद्धि के लिए होता है, बल्कि जीवन की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भी मनाया जाता है। इसमें स्त्री और पुरुष समान रूप से भाग लेते हैं।
अज्ञेय नगर निवासी रोशन सिंह ने बताया कि, छठ महापर्व की शुरुआत नहाय खाय के अनुष्ठान से हुई। जिसमें व्रतियों ने सात्विक भोजन किया। दूसरे दिन रविवार को खरना के साथ विशेष प्रसादी बनाया गया। इसके साथ व्रतियों का 36 घंटे का कठिन व्रत भी शुरू हो गया है। इस दौरान व्रती पानी तक ग्रहण नहीं करेंगी। सोमवार की शाम डूबते सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा।
छठ पूजा के प्रसाद और फल को एक बांस की टोकरी, जिसे दउरा कहा जाता है। देवकारी में रखकर पूजा शुरू होता है। सूप में नारियल, पांच प्रकार के फल और अन्य पूजन सामग्री रखी जाती है। जिसे घर का कोई एक सदस्य अपने सिर पर रखकर श्रद्धा से छठ घाट की ओर ले जाते हैं।
आकर्षक लाइटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वहीं, छठ पूजा समिति ने छठ घाट की साफ-सफाई कर उसे लाइट की रोशनी से सजाया है। व्रतियों की सुविधाओं के लिए 7 पार्किंग और 4 गेट बनाए गए हैं। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को छठ पूजा पर्व पर सोमवार की शाम हजारों श्रद्धालु तोरवा स्थित छठ घाट में सूर्य को अर्घ्य देंगे।
पूजा करने खाली पांव आ रहे श्रद्धालुओं के लिए घाट पर कारपेट बिछाए गए हैं। ट्रैफिक कंट्रोल करने यातायात विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। वहीं, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इधर, व्रतियों ने घरों में आम की लकड़ी जलाकर प्रसाद बनाया गया।
सोमवार की शाम इसे नए सूपा और टोकरी में रखकर छठ घाट पहुंचेंगे। तिफरा महामाया तालाब, जबड़ापारा सरकंडा, रेलवे क्षेत्र मरीमाई मंदिर, कोनी में भी मां छठ की पूजा के लिए तैयारी पूरी हो गई है।
ब्रिज को भी लाइटों से सजाया गया है।
कल उदीयमान सूर्यदेव की होगी आराधना
सोमवार को व्रती शाम को घाट पहुंचकर अर्घ्य देंगे। वहीं अर्घ्य देने के बाद शाम को घाट से वापस लौटकर घर के आंगन में कोशी भरेंगे, जिसमें मिट्टी के दीपक के चारों ओर 7 या 9 गन्ने सजाए जाएंगे और विधि-विधान से कोशी की पूजा-अर्चना करेंगे। देर रात तक छठव्रती कोशी के चारों ओर बैठकर छठ माता औक सूर्य की आराधना में लीन रहेंगे।
रात के तीसरे पहर में घाट में कोशी का विसर्जन किया जाएगा। छठ के दूसरे दिन सप्तमी की सुबह 6.03 बजे तक उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। फिर वे गेहूं के आटे से बने ठेकुआ और प्रसाद में चढ़ाए गए फल खाकर व्रत की पारणा करेंगे।
श्रमदान कर तैयार किया घाट
रविवार को तोरवा छठ घाट में भक्तों ने श्रमदान किया। घाट के आस-पास की सफाई की। सीढ़ियों को साफ किया। वहीं घाट पर रंग लगाए। नदी और घाट की साफ-सफाई प्रवीण झा के नेतृत्व में हुई। प्रवीण झा ने बताया कि तोरवा छठ घाट पर पर्व का यह रजत जयंती वर्ष है।
तोरवा छठ घाट में भक्तों ने श्रमदान किया।
एंट्री और एग्जिट गेट अलग-अलग बनाए गए
छठ घाट में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए एंट्री और एग्जिट गेट दोनों अलग-अलग बनाए गए हैं। राजकिशोर नगर और मोपका चौक से आने वाले श्रद्धालुओं की एंट्री फॉरेस्ट गेट से होगी। पार्किंग स्थल क्रमांक 1, 2 और 3 से वाहन मोपका रोड से निकलेंगे। अन्य पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं की वापसी उसी दिशा से होगी, जिस दिशा से वे आए हैं।
भारी वाहन 5 डायवर्टेड रूट से गुजरेंगे
यातायात पुलिस ने अगले दो दिन तक छठ घाट व उससे जुड़ने वाली सभी सड़कों पर भारी वाहनों के ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। 27 और 28 अक्टूबर को रूट से गुजरने वाले सभी भारी वाहनों को चिल्हाटी मोड़, मोपका तिराहा, बजरंग चौक राजकिशोर नगर, दर्री घाट और महमंद चौक से एंट्री नहीं दी जाएगी।
सरकंडा–मोपका क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था
पार्किंग स्थल और उपयोगकर्ता क्षमता 1 फॉरेस्ट एवेन्यू वीआईपी वाहन- 200 2 फॉरेस्ट एवेन्यू दौराधारी व्रती- 500 3 फॉरेस्ट एवेन्यू दौराधारी व्रती- 500 4 फॉरेस्ट एवेन्यू दौराधारी व्रती- 600 5 खेल परिसर श्रद्धालु / दर्शनार्थी- 1000
गुरुनानक चौक की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था पार्किंग स्थल और उपयोगकर्ता क्षमता कम्पोस्ट भवन परिसर दौराधारी व्रती- 100 कम्पोस्ट भवन परिसर दौराधारी व्रती- 200 8 कम्पोस्ट भवन परिसर केवल बाइक- 500 9 धान मंडी परिसर दर्शनार्थी- 400
<










