विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में एक रात में 181 वारंटी पकड़ाए: 6 साल पुराना आरोपी भी गिरफ्त में, सेंट्रल जोन के 7 थानों में चला विशेष अभियान – Raipur News



राजधानी रायपुर में फरार और लंबे समय से वारंट पर चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सेंट्रल जोन में एक ही रात चले विशेष अभियान के दौरान कुल 181 वारंटियों को पकड़ा गया। इनमें 6 साल से फरार एक आरोपी भी शामिल है, जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के आदेश पर, पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस अभियान को सेंट्रल जोन के 7 थानों में एक साथ प्रभावी तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस टीमों ने वारंटियों के ठिकानों पर दबिश दी और रात भर लगातार कार्रवाई जारी रखी। इन थानाक्षेत्रों में पुलिस का एक्शन पुलिस के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में यह विशेष अभियान थाना देवेन्द्र नगर, तेलीबांधा, सिविल लाइन, कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा और गंज इलाके में चलाया गया। इस दौरान देवेन्द्र नगर से 30, तेलीबांधा से 37, सिविल लाइन से 34, कोतवाली से 32, गोलबाजार से 10, मौदहापारा से 14 और गंज से 24 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर 181 वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। लंबे समय से चल रहे थे फरार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए वारंटियों में कई ऐसे आरोपी भी हैं, जो सालों से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे और कानून से बचते फिर रहे थे। सभी आरोपियों को कोर्ट के आदेश के अनुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पेश किया जा रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button