विज्ञापन दें / सहयोग करें

मारवाड़ी युवा मंच ने बांटी खुशियां: धनतेरस पर चनवारीडांड़ में ग्रामीणों को मिठाई, कपड़े, पटाखे वितरित किए – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के चनवारीडांड़ में मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा ने धनतेरस के अवसर पर ग्रामीणों के साथ खुशियां साझा की। इस दौरान संस्था ने महिलाओं को साड़ियां, बच्चों को पटाखे और मिठाई वितरित की।

.

संस्था की अध्यक्ष श्वेता पोद्दार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के बीच खुशियां बांटना और उन्हें त्योहार की उमंग से जोड़ना था। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था।

चनवारीडांड़ की सरपंच ने मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय आयोजन है और संस्था के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि मंच खुशी के अवसरों पर जरूरतमंद बच्चों और ग्रामीण समुदायों के बीच खुशियां बांटने का प्रयास करता है। उनका उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा खुद को समाज से अलग महसूस न करे।

इस पहल के माध्यम से दीपावली की ‘खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाने’ की भावना को बढ़ावा मिला। इस दौरान बच्चों को सुरक्षित रूप से पटाखे चलाने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button