विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरिया में हमलावरों ने बुजुर्ग को बम से उड़ाया, मौत: खाट में बांधकर तेल छिड़के, दरवाजा बंद कर भागे; दामाद पर शक – Chhattisgarh News

कोरिया जिले में अज्ञात हमलावरों ने घर घुसकर एक बुजुर्ग को बम से उड़ा दिया। बड़े साल्ही गांव में 14 अक्टूबर की रात हमलावरों ने पहले बुजुर्ग को खांट से बांधकर तेल छिड़का, फिर बम फेंककर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर निकल गए।

.

बम के विस्फोट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। मामला बचरा पोड़ी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है। मृतक का दामाद से विवाद था। वारदात दामाद द्वारा किए जाने का शक है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

घटनास्थल, जहां फेंका गया बम

घर की छत उड़ी।

मुंह में कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर

जानकारी के मुताबिक, बड़े साल्ही निवासी राय राम (60 साल) बीती रात अपनी पत्नी पार्वती (59 साल) के साथ घर में मौजूद थे। 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे दो हमलावर मुंह में कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे।

युवकों ने राम सिंह के घर घुसकर उसे खाट से बांध दिया। उसके ऊपर तेल छिड़क दिया। युवकों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और घर में बम फेंक दिया।

घर में हुआ विस्फोट, ग्रामीण की मौत

हमलावर युवकों द्वारा बम फेंके जाने के बाद घर के अंदर जबरदस्त विस्फोट हुआ और घर का बड़ा हिस्सा जल गया। इसकी चपेट में आकर राय राम की मौके पर मौत हो गई। विस्फोट की चपेट में आकर राय राम की पत्नी पार्वती गंभीर रूप से झुलस गई।

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों की मदद की। पार्वती को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में रायपुर रेफर कर दिया गया है।

विस्फोट व आग के कारण जला घर

दामाद पर वारदात को अंजाम देने का शक

घटना की सूचना पर देर रात बचरा पोड़ी थाना प्रभारी मुनाफ पटेल की टीम मौके पर पहुंची। सुबह कोरिया SP रवि कुर्रे भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही परिवारजनों से बात की।

SP रवि कुर्रे ने बताया कि वारदात में दामाद के शामिल होने का शक है। राय सिंह की बेटी ने कानपुर, उत्तरप्रदेश के युवक से इंटर कास्ट मैरिज की थी। युवक ड्रायवर का काम करता है।

युवक ने एक अन्य शादी की थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद था। दोनों के बीच विवाद हुआ तो युवती अपने घर आ गई थी। वह ससुराल से कुछ सामान भी ले आई थी।

4 महीने पहले दामाद ने गोली चलाई थी

परिवार जनों ने बताया कि करीब चार महीने पहले युवक ससुराल पहुंचा और अपना सामान वापस मांगते हुए विवाद किया था। उसने अपने साले राघव पर छर्रे वाली बंदूक से गोली भी चला दी थी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं पकड़ा जा सका।

SP रवि कुर्रे ने बताया कि युवक पेशे से ड्राइवर है और एक जगह नहीं रहता है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। इस घटना में भी उसके शामिल होने का शक है, क्योंकि और किसी से मृतक परिवार के विवाद की जानकारी नहीं मिली है। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कुछ ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।

………………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को बम से उड़ाने भेजा पार्सल:स्पीकर में भरा 2KG बारूद, यूट्यूब से सीखा IED बनाना, प्लग-इन करते ही होता धमाका

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में एक्स गर्लफ्रेंड के पति को बम से उड़ाने युवक ने होम थिएटर स्पीकर में बम फिट कर दिया। होम थिएटर को एक्स गर्लफ्रेंड के पति के एड्रेस पर डिलीवरी भी करा दिया। प्लग-इन करते ही स्पीकर में जोरदार धमाका होता। मामला गंडई थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button