विज्ञापन दें / सहयोग करें

चपोरा आश्रम की नागा संन्यासी साध्वी ने रतनपुर पालिका अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीधे एसएसपी से की शिकायत

बिलासपुर के चपोरा आश्रम में रहने वाली नागा संन्यासी साध्वी पद्मिनी पुरी ने रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर अनुचित व्यवहार, प्रताड़ना और जान स…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 08:55:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 08:55:00 AM (IST)

साध्वी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

HighLights

  1. थाने के बजाय सीधे एसएसपी दरबार पहुंची साध्वी।
  2. शिकायत में अवैध कारोबार को संरक्षण का आरोप।
  3. आखीर मामला क्या है गद्दी का अंतर्कलह या रसूख की लड़ाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। चपोरा क्षेत्र के आश्रम में रहने वाली साध्वी ने रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। साध्वी की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रतनपुर क्षेत्र के चपोरा स्थित आश्रम में रहने वाली साध्वी पद्मिनी पुरी अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से आश्रम में रहकर धार्मिक जीवन व्यतीत कर रही हैं। उनके अनुसार उज्जैन में नागा संन्यास परंपरा के तहत उनका विधिवत संस्कार हुआ है और वह संत समाज से जुड़ी हुई हैं। साध्वी ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप लंबे समय से उन पर गलत नजर रखते हैं और कई बार अनुचित व्यवहार करने का प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें गाड़ी में बैठने के लिए कहा जाता था और लगातार परेशान किया जाता रहा।

साध्वी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा गांजा, शराब और अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों को संरक्षण दिया जाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने जान से मारने की धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है। साध्वी का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने रतनपुर थाने के बजाय सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपित स्वयं को प्रभावशाली राजनीतिक पहुंच वाला बताते हुए उपमुख्यमंत्री के करीबी होने का हवाला देता है, जिससे पीड़ित पक्ष भय और दबाव महसूस कर रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा आरोप बेबुनियाद

इधर नगर पालिका अध्यक्ष ने उन पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है। नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने बताया कि एक संत के समाधी लेने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अलग संप्रदाय से जुड़ी होने के कारण संबंधित संत समाज की ओर से उन्हें कार्यक्रम का न्योता नहीं दिया गया था। इसके बाद भी वे कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से उन्हें ससम्मान भोजन कराया गया, साथ ही दक्षिणा भी दी गई। तब वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। इसी दौरान साध्वी ने संत की गद्दी को लेकर हंगामा किया था। तब भी नगर पालिका अध्यक्ष मौके पर नहीं थे, ना ही आरोप लगाने वाली साध्वी से उनका कहीं पर विवाद हुआ है। इस संबंध में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। कार्यक्रम में मौजूद संत और साधु के बयान से पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button