विज्ञापन दें / सहयोग करें

अहिवारा में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा – durg-bhilai News

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को दुर्ग जिले के अहिवारा में उप पंजीयक कार्यालय का उद्घाटन किया। लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्से

.

उद्घाटन समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान ‘जय छत्तीसगढ़, जय भाजपा’ के नारे भी लगे। कार्यालय के पहले ही दिन एक रजिस्ट्री भी की गई, जिससे औपचारिक रूप से कामकाज शुरू हो गया।

अहिवारा में उप पंजीयक कार्यालय की लंबित मांग पूरी

मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि अहिवारा में उप पंजीयक कार्यालय की मांग लंबे समय से लंबित थी। जनता की सुविधा को देखते हुए इसे फिलहाल एक अस्थायी भवन में शुरू किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि कार्यालय के निर्माण के लिए पिछले बजट में प्रावधान किया गया था और सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इसे जनता को समर्पित किया गया है। मंत्री ने कहा कि अगले एक से दो वर्षों में कार्यालय का स्थायी भवन भी तैयार कर लिया जाएगा।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी तीन वर्षों में क्षेत्र के विकास हेतु कई नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

उप पंजीयक कार्यालय के शुरू होने से अहिवारा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब पंजीयन कार्यों के लिए दुर्ग या अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इससे समय और धन की बचत होगी, साथ ही प्रशासनिक सुविधाएं सीधे लोगों तक पहुंचेंगी।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अहिवारा में सरकारी सेवाओं की उपलब्धता से लोगों को अब अपने ही क्षेत्र में पंजीयन संबंधी सभी सुविधाएं आसानी से मिलेंगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button