विज्ञापन दें / सहयोग करें

PM मोदी करेंगे आईबी ग्रुप फिश फीड प्लांट का उद्घाटन: उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन को मिलेगी नई दिशा, जुड़ेंगे हजारों किसान – Rajnandgaon News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर, अमेठी में आईबी ग्रुप के आधुनिक एबीस फिश फीड प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह प्लांट देश के मत्स्य पालन और प्रोटीन उत्पादन क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

.

भारत के अग्रणी प्रोटीन उत्पादक एबीएस फूड्स एंड प्रोटींस प्राइवेट लिमिटेड (आईबी ग्रुप) द्वारा स्थापित यह विशाल इकाई ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ के तहत बनाई गई है।

यह उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में मछली आहार की बढ़ती मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर देश भर से 6000 से अधिक मत्स्य पालक और व्यापारी समारोह में शामिल होंगे।

CG में देश का पहला फ्लोटिंग फिश फीड प्लांट

आईबी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर बहादुर अली ने बताया कि कंपनी पिछले 40 सालों से देश में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन को सुलभ और सस्ता बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने याद दिलाया कि लगभग 25 वर्ष पहले, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में देश का पहला फ्लोटिंग फिश फीड प्लांट स्थापित किया गया था।

अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्रगतिशील नीतियों ने मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया है, जिससे फीड की मांग तेजी से बढ़ी है। यह नया प्लांट इसी मांग को पूरा करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

उचित मूल्य पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना लक्ष्य

600 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता वाला यह प्लांट अमेरिका और यूरोप की विश्वस्तरीय नवीनतम तकनीक और मशीनों से लैस है। इसका मुख्य लक्ष्य प्रदेश के मछली पालकों को उचित मूल्य पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी उत्पादकता बढ़े और आय में वृद्धि हो।

इस कार्यक्रम में आईबी ग्रुप की ओर से फिश फीड बिज़नेस हेड डॉ. मोहम्मद आसिफ कुरैशी सहित कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने के साथ-साथ क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार और तकनीकी विकास को भी गति प्रदान करेगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button