विज्ञापन दें / सहयोग करें

Crime News: सोशल मीडिया पर दोस्ती, लव अफेयर फिर क्या हुआ कि कर दी प्रेमी की हत्या

पुलिस के मुताबिक सत्कार गली के एवन लॉज-डॉरमेट्री में शनिवार को मोहम्मद सद्दाम 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ पहुंचा। दोनों ने एक कमरा लिया। दिनभर रहने के बाद शाम को चले गए। रविवार को फिर दोनों पहुंचे। रात में कमरे में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ। फिर मामला शांत हो गया। इसके बाद सद्दाम सो गया। इस बीच लड़की ने चाकू से उसके गले में वार किया। एक के बाद एक लगातार कई वार किए, जिससे सद्दाम की मौत हो गई। लड़की रात भर कमरे में रही। सुबह होते ही बाहर निकली। कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद अपने घर बिलासपुर चली गई। इस दौरान कमरे की चाबी को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। मृतक का मोबाइल अपने पास रख लिया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button