विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर की सड़कों पर हुड़दंगियों का आतंक, कार से लटकने और खतरनाक स्टंट करने का Video viral

रायपुर में युवकों को कई लग्जरी गाड़ियों से रास्ता घेरकर, वाहनों पर लटकते और रफ्तार में खतरनाक करतब करते हुए देखा गया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बिलासपुर में ऐसे ही मामले को लेकर हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 04:10:49 PM (IST)

Updated Date: Sun, 28 Sep 2025 04:15:48 PM (IST)

सड़कों पर हुड़दंगियों का आतंक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी की सड़कों पर रात में जमकर हुड़दंग हो रहा है। शुक्रवार रात एक्सप्रेस-वे पर कई वाहन सवार युवकों का हुड़दंग मचाते हुए वीडियो प्रसारित हुआ है। इसमें युवकों को कई लग्जरी गाड़ियों से रास्ता घेरकर, वाहनों पर लटकते और रफ्तार में खतरनाक करतब करते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह सिलसिला सिर्फ एक्सप्रेस-वे तक ही सीमित नहीं रहा। बूढ़ापारा, केनाल रोड, मंदिर हसौद से लेकर रसनी टोल प्लाजा तक रातभर हुड़दंगियों ने सड़क पर उत्पात मचाया। इससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुछ दिन पहले भी बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर कई लग्जरी वाहनों के काफिले ने सड़क जाम कर जन्मदिन मनाया था। इस घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ी थी।

हाई कोर्ट ने लिया है स्वतः संज्ञान

लगातार मिल रही शिकायतों और वीडियो के वायरल होने पर बिलासपुर उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया और रायपुर पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद राजधानी में हुड़दंगियों का सिलसिला थमने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है।

बिलासपुर में भी ऐसे ही मचाया था हुड़दंग

हाल हीं में बिलासपुर के हाईवे पर भी बर्थडे मनाने जा रहे कुछ युवकों ने इसी प्रकार कार की खिड़की और सररूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग किया था। जिसका वीडियो किसी चालक ने बनाकर वायरल कर दिया था। मामले में प्रशासन की ओर से कार्रवाई का दिखावा करते हुए चालान काटा गया था। इसे लेकर हाई कोर्ट की ओर से प्रशासन को फटकार लगाई गई थी। साथ ही आदेश दिया गया था कि बिना अनुमति के गाड़ियों को न छोड़ा जाए।

सड़क हादसों में जा रही जानें

गौरतलब है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में युवाओं की मौत हो रहा है। हालही में प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा नेता केदार कश्यप के भतीजे की नवा रायपुर में इसी प्रकार तेज रफ्तार से बाइक चलाने के दौरान हादसे में ंमौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- रायपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस के रिकॉर्ड रूम की छत गिरी, मलबे में दबीं जरूरी फाइलें

शनिवार को डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन करके लौटने के दौरान सड़क हादसे में लोगों युवकों की जान चली गई। युवक अपने दोस्तों से पीछे रह गए थे, इस कारण तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे, इसी दौरान बाइक सामने से आ रही एक पिकअप ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मोके पर ही मौत हो गई।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button