विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर के गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा, सिल्ली गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

Godavari Plant Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित गोदावरी प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के बाद जांच करने पहुंचे कर्मचारियों पर अचानक सिल्ली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों की मौके पर मौत हो गई।

Publish Date: Fri, 26 Sep 2025 06:09:00 PM (IST)

Updated Date: Fri, 26 Sep 2025 06:11:33 PM (IST)

रायपुर के गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा

HighLights

  1. रायपुर के गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा
  2. कर्मचारियों पर अचानक सिल्ली गिर गई
  3. आधा दर्जन लोगों की मौके पर मौत हो गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित गोदावरी प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के बाद जांच करने पहुंचे कर्मचारियों पर अचानक सिल्ली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, कुछ लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। हादसे के कारण प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button