विज्ञापन दें / सहयोग करें

ड्राइवर भर्ती: वन विभाग में बलौदा बाजार के बाद रायपुर में भी गड़बड़ी – Raipur News


बलौदा बाजार के बाद अब रायपुर में वन विभाग ड्राइवरों की भर्ती प्रकिया सवालों के दायरे में आ गई है। विभाग में 39 पदों पर भर्ती के लिए 30 अप्रैल को प्रायोगिक के साथ लिखित परीक्षा ली गई थी। 16 जून को रिजल्ट वेबसाइट में अपलोड किया गया। उसके कुछ घंटों के

.

लीक होने वाला 17 पन्नों का पर्चा कोरा है, इसलिए पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात है कि राज्य के अन्य जिलों में भी ड्राइवरों की भर्ती परीक्षा चल रही है लेकिन कहीं भी लिखित परीक्षा नहीं ली गई।

रायपुर में उम्मीदवारों को जो प्रवेश पत्र जारी किया गया, उसमें लिखित परीक्षा का कहीं उल्लेख नहीं था। इतना ही नहीं हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग उम्मीदवार थे, लेकिन उनका पर्चा एक ही था। पर्चे सेट करने से लेकर दूसरी सारी प्रक्रिया रायपुर वन मंडल कार्यालय में की गई। खबर है कि पर्चे भी कार्यालय में ही रखे गए थे।

30 अप्रैल को लिखित और भौतिक परीक्षा नवा रायपुर स्थित आईटीडीआर के ट्रेनिंग सेंटर में हुई। वन विभाग के वाहन चालक संघ ने पर्चे को लेकर पीसीसीएफ से शिकायत की गई है। कहा गया है कि हल्के और भारी वाहन चालकों का पर्चा एक जैसे कैसे लिया जा सकता है।

एक घंटे में डिलीट कर फिर किया अपलोड

ड्राइवरों की भर्ती का रिजल्ट जारी करने के करीब एक घंटे के बाद ही उसे हटा दिया गया। हालांकि बाद में कुछ घंटों के भीतर ही रिजल्ट दोबारा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। ऐसा क्यों किया गया, इस बारे में अफसरों ने तर्क दिया कि कुछ नाम में जाति का उल्लेख नहीं था। उसे सुधारकर दोबारा अपलोड किया गया है।

अब लिया जाएगा फिटनेस टेस्ट, फिर होगी पोस्टिंग वन विभाग में ड्राइवर की भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण लिखित परीक्षा होने के बाद अब फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। इसके लिए सभी चयनित को 15 किमी पैदल चलना होगा। इस टेस्ट में पास होने वाले ही आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे। फिटनेस टेस्ट में फेल होने वाले की जगह अभी लिखित टेस्ट में पास होकर वेटिंग में रखे गए उम्मीदवार को मौका दिया जाएगा। इसके पहले ही जिलों में गड़बड़ियां सामने आने लगी हैं।

सीधी बात- लोकनाथ पटेल, डीएफओ

रिजल्ट के साथ गोपनीय पर्चा कैसे लीक हुआ? ये कैसे हो सकता, पूरी प्रक्रिया गोपनीय तरीके से मैंने की। पर्चा मीडिया तक पहुंच गया है, ऐसा कैसे? अब तो रिजल्ट आ गया है, लीक का क्या मतलब। ये गोपनीय था, कहीं ये परीक्षा के पहले तो लीक नहीं हुआ? ऐसा नहीं हो सकता। आपके पास एकाध पन्ना आया होगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button