विज्ञापन दें / सहयोग करें

किडनी मरीजों को मिली बड़ी राहत: मनेन्द्रगढ़ CHC में मुफ्त डायलिसिस, जरूरी इंजेक्शन की सुविधाएं भी शुरू – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस यूनिट की शुरुआत से मरीजों को राहत मिली है। यहां 45 मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। इससे पहले मरीजों को डायलिसिस के लिए बड़े शहरों का र

.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास से एक साल पहले यह यूनिट स्थापित की गई। अब मरीजों को दो महत्वपूर्ण इंजेक्शन भी निःशुल्क मिल रहे हैं। किडनी मरीजों के लिए खून बढ़ाने और आयरन के इंजेक्शन अनिवार्य हैं। पहले इन इंजेक्शन को बाजार से खरीदना पड़ता था, जिनकी कीमत अधिक होने के कारण कई मरीज खरीद नहीं पाते थे।

जिले के CMHO डॉक्टर अविनाश खरे के प्रयास से अब ये इंजेक्शन भी मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किडनी मरीजों के शरीर में रक्त का निर्माण बंद हो जाता है, जिससे शरीर कमजोर होता जाता है। ऐसे में ये इंजेक्शन मरीजों के लिए बेहद जरूरी हैं। मरीजों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, CMHO अविनाश खरे और डायलिसिस यूनिट की मैनेजर सोनाली सिंह का आभार व्यक्त किया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button