दोस्त ने 7.5 लाख दिए कर्ज, वापस मांगने पर मार-डाला: ब्याज जोड़कर बना दिया था 15 लाख, MP से बलरामपुर लाकर चाकू मारा,गला भी घोंटा – Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में कर्ज की रकम चुकाने से बचने के लिए दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। मृतक मध्य प्रदेश के सिंगरौली का रहने वाला था। आरोपी उसे जमीन दिखाने के बहाने बुलाया। फिर नदी किनारे चाकू घोंपकर और गला घोंटकर मार डा
.
यह मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, चपोता गांव में रेंड नदी के किनारे 30 अगस्त को एक शव मिला था। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के पंडरी गांव निवासी शिवराज सिंह (45) के रूप में हुई थी। जो कि पेशे से व्यापारी था। पुलिस को घटनास्थल से एक टूटा चाकू, संघर्ष के निशान और मृतक की बाइक मिली थी।
देखिए पहले ये तस्वीरें…
30 अगस्त को रेंड नदी के किनारे व्यापारी की लाश मिली थी।
आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
ब्याज में 7.5 लाख रुपए लिए थे
दरअसल, सियाचंद वैश्य (43) प्राइवेट स्कूल में टीचर है। उसने शिवराज सिंह से अलग-अलग किस्तों में 7.5 लाख रुपए ब्याज पर लिए थे, जो बढ़कर 15 लाख हो चुके थे। अभी तक उसने मात्र 1.5 लाख रुपया ही वापस किया था। ऐसे में शिवराज सियाचंद पर पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगा।
चाकू टूटा तो गला घोंटा
जिससे परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची और उसने जमीन दिखाने के बहाने सिंगरौली बुलाया। फिर 30 अगस्त की शाम रेंट नदी किनारे ले गया। फिर चाकू से वार करने की कोशिश की, लेकिन छीना-झपटी में चाकू टूट गया। इसके बाद उसने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया।
हत्या के बाद बाइक को झाड़ियों में फेंककर आरोपी भागा था।
पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया
पुलिस जांच में पता चला कि शिवराज को आखिरी बार सियाचंद के साथ देखा गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं तहत केस दर्ज किया गया है।
इस मामले में उप पुलिस अधीक्षक राम अवतार ध्रुव ने बताया कि कर्ज के पैसे को लेकर आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। आरोपी के हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
……………………………..
क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….
रायपुर में सगे-भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या:चाकू से हमला किया, फिर लाश दलदल में फेंककर भागे, अबतक 6 आरोपी अरेस्ट
इस मामले में बुधवार को 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर में दो सगे भाई ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने उसे उनके घर आने से मना किया, लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद भाइयों ने मर्डर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में बुधवार को 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link










