विज्ञापन दें / सहयोग करें

नदी में डूबा बच्चा,डबरी में डूबने से महिला की मौत: नदी में नहाने उतरे बच्चे का शव एक किलोमीटर दूर मिला, नशे की हालत में डबरी में गिरी महिला – Ambikapur (Surguja) News

सरगुजा में दो अलग-अलग घटनाओं में नदी में डूबने से 7 वर्षीय बालक एवं डबरी में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। सीतापुर में कक्षा पहली में पढ़ने वाला छात्र नदी में नहाने के लिए उतरा और बह गया। उसका शव एक किलोमीटर दूर नदी किनारे मिला। सीतापुर

.

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केसला निवासी अनिल लकड़ा का 7 वर्षीय पुत्र अनमोल लकड़ा स्कूल से लौटने के बाद अपने साथी के साथ बीती शाम खेलने के लिए घर से निकला था। वे खेलते हुए मान नदी के पुल के पास पहुंच गए। अनमोल लकड़ा नहाने के लिए नदी में उतर गया। नहाने के दौरान वह नदी में वह बह गया। साथ गए बच्चे ने इसकी जानकारी परिजनों एवं ग्रामीणों को दी।

डबरी में डूबने से महिला की मौत

एक किलोमीटर दूर मिला शव परिजनों एवं ग्रामीणों ने अनमोल लकड़ा की खोजबीन शुरू की। रात करीब 8 बजे उसका शव एक किलोमीटर दूर ढेलसरा के नवापारा में नदी किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया एवं शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अनमोल लकड़ा प्राथमिक शाला में कक्षा पहली का छात्र था।

डबरी में डूब महिला, मौत एक अन्य घटना में ग्राम नकना में डबरी में डूबने से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना के 16 घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची थी। ग्राम पंचायत नकना निवासी पहाड़ी कोरवा सुखनी पति सयतु शुक्रवार दोपहर घर से निकली थी। शाम चार बजे उसका शव ग्रामीणों ने डबरी में तैरता देखा एवं सीतापुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को बाहर निकलवाया। सुखनी नशे की हालत में थी। उसके पीठ में भी शराब की बोलतें बंधी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button