विज्ञापन दें / सहयोग करें

सर्वे: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय की बढ़ती लोकप्रियता, गृह राज्य में 41.9% लोग कामकाज से संतुष्ट

रायपुर ।। इंडिया टुडे–C Voter के ताज़ा Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के नतीजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए उत्साहजनक रहे हैं। सर्वे के मुताबिक अगस्त 2025 में अपने गृह राज्य में 41.9 प्रतिशत उत्तरदाता उनके कामकाज से संतुष्ट पाए गए। यह संतुष्टि दर फरवरी 2025 के 39 प्रतिशत से बढ़कर आई है, यानी पिछले छह महीनों में लगभग 2.9 प्रतिशत अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है।

सर्वे के अनुसार, बड़े राज्यों की श्रेणी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दूसरे स्थान पर हैं। इस श्रेणी में पहले स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परिणाम बताता है कि साय की स्वीकार्यता न केवल बढ़ रही है, बल्कि वे अन्य बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तुलना में भी मजबूत स्थिति में हैं।

छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज और ग्रामीण अंचल तक योजनाओं की पहुँच, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हालिया पहलें तथा किसानों और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को उनकी बढ़ती लोकप्रियता का कारण माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह सर्वे मुख्यमंत्री साय के लिए सकारात्मक संकेत है, क्योंकि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button