विज्ञापन दें / सहयोग करें

Sudershan Reddy: सुदर्शन रेड्डी होंगे उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार; राधाकृष्णन को देंगे चुनौती

विपक्ष के उम्मीदवार के एलान के वक्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह उपराष्ट्रपति पद का चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है और सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं। यही कारण है कि हमने बी. सुदर्शन रेड्डी को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। उनका मुकाबला राजग उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा।



उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन और बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला
– फोटो : Amar Ujala



विस्तार


पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इनके नाम का एलान किया। उन्होंने बताया कि विपक्ष ने एकमत होकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के नाम पर सहमति जताई है। इससे पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर फैसला लेने और उसकी घोषणा करने के लिए 10 राजाजी मार्ग पर बैठक की थी। बैठक के बाद विपक्ष ने उनके नाम का एलान किया। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी  21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

loader

Trending Videos


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button