विज्ञापन दें / सहयोग करें

खटियापाटी हत्याकांड का खुलासा,एक नाबालिग सहित दो गिरफ्तार: पुरानी रंजिश में युवक पर हाथ-मुक्कों से किया हमला फिर चाकू से वारकर मार डाला, दो गिरफ्तार – baloda bazar News

बलौदाबाजार पुलिस ने ग्राम खटियापाटी में हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक अपचारी बालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या की थी।

.

यह घटना 17 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 7:45 से 8:30 बजे के बीच ग्राम खटियापाटी स्थित पंचायत भवन के सामने चौक पर हुई थी। मृतक की पहचान हरीश शायर उर्फ भका के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण हरीश शायर पर पहले हाथ-मुक्कों से हमला किया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू से वार कर हत्या कर दी।

इस दौरान आरोपियों ने दीप कुर्रे और साहिल शायर नामक दो अन्य युवकों के साथ भी मारपीट की और उन्हें चाकू से गंभीर चोटें पहुंचाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

मामले की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 1009/2025 धारा 103(1), 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जांच टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

जांच के बाद पुलिस ने एक अपचारी बालक और अजय गेंडरे उर्फ सोनू (29 वर्ष, निवासी ग्राम धनगांव, थाना सिटी कोतवाली) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button