Airtel Down: एयरटेल की सेवाएं ठप! कॉल और इंटरनेट सर्विस पर भी पड़ा असर
एयरटेल के यूजर्स को फिलहाल पिछले कुछ घंटे से मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट को लेकर समस्याओं का सामने करना पड़ रहा है. एयरटेल ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर दी है. कंपनी ने कहा कि वे जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पोस्ट पर दिल्ली एनसीआर के इलाके शिकायतें आ रही हैं. देश के कई हिस्सों में लोगों को वॉयस कॉल और अन्य सेवाओं में दिक्कतें आ रही है. हालांकि कुछ फोन में इंटरनेट सही से काम कर रहा है. downdetector के मुताबिक भारत के बहुत से इलाकों में इस वक्त एयरटेल के यूजर्स सिग्नल्स को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कर रहे हैं.
डाउन डिटेक्टर के मुताबिक दिल्ली एनसीआर, जयपुर, कानपुर, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता में एयरटेल के ग्राहकों के इस समय नेटवर्क और इंटरनेट की समस्याएं आ रही है. सोमवार (18 अगस्त 2025) को शाम 4:30 बजे तक सेवा बाधित होने की 3,500 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गईं.
इसमें से 68 फीसदी यूजर्स ने फोन कॉल्स से संबंधित शिकायतें दी. 16 फीसदी ने मोबाइल इंटरनेट से संबंधित शिकायतें तो वहीं 15 फीसदी ने सिग्नल न मिलने की शिकायत की. कई यूजर्स ने 5G प्लान होने के बावजूद 4G नेटवर्क पर डेटा कटौती लेकर भी शिकायत दी है. कई लोगों ने कहा कि शहरी इलाकों में रहने के बावजूद जहां कवरेज सामान्य रूस से स्थिर रहता है वहां भी कमजोर नेटवर्क का सामना करना पड़ रहा है.
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)
Source link











