धमतरी में कांग्रेस ने निकाला मशाल मार्च: चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप, राजीव भवन तक निकाली रैली – Dhamtari News
धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल मार्च निकालकर चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
.
रैली घड़ी चौक से शुरू होकर बालक चौक, गोल बाजार, मठ मंदिर चौक, सदर बाजार और कचहरी चौक होते हुए राजीव भवन तक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग ने मिलकर वोट की चोरी की है।
एक ही जगह 100 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वाराणसी समेत देश के कई स्थानों पर एक ही जगह 100 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज किए गए। उनका आरोप है कि छत्तीसगढ़ की हर विधानसभा और लोकसभा में इस तरह की अनियमितताएं हुई हैं। धमतरी के कुछ गांवों में भी एक व्यक्ति का नाम दो से तीन जगह दर्ज होने का दावा किया गया है।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि राहुल गांधी ने इस संबंध में साक्ष्य और दस्तावेजों के साथ यह मुद्दा उठाया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने घोषणा की है कि वह जल्द ही धमतरी में हुई इस तरह की अनियमितताओं को उजागर करेगी।
Source link










