विज्ञापन दें / सहयोग करें

राजनांदगांव के मदनवाड़ा में माओवादी मुठभेड़, स्‍पेशल जोनल कमेटी मेंबर और डीवीसी मेंबर के ढेर होने की खबर

इंटेलिजेंस ने इस इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की पुष्टि की थी। इसके बाद उन्‍हें घेरने रणनीति बनाई गई। इसमें लोकल इनपुट्स की भी मदद ली गई। मारे गए स्‍पेशल जोनल कमेटी मेंबर विजय रेड्डी यहां माओवादी कैडर्स में सबसे ज्‍यादा प्रभावशाली था। वह फंडिंग के अलाव माओवादी रणनीतियां तैयार करता था।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 13 Aug 2025 07:50:14 PM (IST)

Updated Date: Wed, 13 Aug 2025 08:06:21 PM (IST)

राजनांदगांव में नक्‍सली मुठभेड़।

HighLights

  1. रेतेगांव मंडा के पहाड़ में भारी बारिश के बीच चलाया गया ऑपरेशन ।
  2. लंबे समय से आरकेबी डिविजन में छिपते फिर रहे थे माओवादी कैडर।
  3. संयुक्‍त सुरक्षा बल ने भारी बारिश के बीच ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

राजनांदगांव। मानपुर के मदनवाड़ा क्षेत्र के कांकेर-बस्‍तर सीमा से लगे मंडा पहाड़ में संयुक्‍त सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में दो बड़े माओवादी कैडर के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मारे गए कैडर्स में आरकेबी डिवीजन में मौजूद रहे स्‍पेशल जोनल कमेटी मेंबर विजय रेड्डी विजय रेड्डी और डीवीसी मेंबर लोकेश सलामे शामिल बताए जा रहे हैं। संयुक्‍त सुरक्षा बल ने भारी बारिश के बीच इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। शवों को रात तक मोहला मुख्‍यालय लाए जाने की संभावना है। पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि, दो शवों को बरामद किया गया है इनकी शिनाख्‍त की जा रही है।

naidunia_image

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में इनामी माओवादी कमांडर श्रीकांत पुनेम गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ बुधवार की दोपहर मदनवाड़ा क्षेत्र के ग्राम रेतेगांव व कारेकट्टा के बीच मंडा पहाड़ के जंगल में दोपहर को तब शुरू हुई जब टीम सर्चिंग आपरेशन के लिए पहुंची। शाम तक फायरिंग बंद होने के बाद जवानों आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जहां स्‍पेशल जोनल कमेटी मेंबर विजय रेड्डी और डीवीसी मेंबर लोकेश सलामे के शव बरामद किए गए हैं। जंगल में कुछ और जगहों पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि, मौके से कुछ माओवादी छिपकर भाग खड़े हुए।

जानकारी है कि इंटेलिजेंस ने इस इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की पुष्टि की थी। इसके बाद उन्‍हें घेरने रणनीति बनाई गई। इसमें लोकल इनपुट्स की भी मदद ली गई। मारे गए स्‍पेशल जोनल कमेटी मेंबर विजय रेड्डी यहां माओवादी कैडर्स में सबसे ज्‍यादा प्रभावशाली था। वह फंडिंग के अलाव माओवादी रणनीतियां तैयार करता था। वहीं, मोहला-मानपुर पुलिस दो सालों से लोकेश सलामे के आत्‍मसमर्पण का प्रयास कर रही थी। इसे लेकर उसके लोकेश के स्‍वजनों तक भी पहुंची थी जहां परिवार ने लोकेश को लौट आने की अपील की थी।

गौरतलब है कि, यह मुठभेड़ माओवादी कमांडर श्रीकांत पुनेम उर्फ सुकनाम पुनेम को पांच दिनों पहले ही खुर्सेखुर्द से गिरफ्तार किए जाने के बाद हुई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button