CG News: आंखों की रौशनी लौटाने के नाम पर धर्म परिवर्तन, बजरंगियों ने करवाई पूजा अर्चना
चंपा बाई ने बताया की चार साल पहले मैं रसेड़ी में रहने वाले रिश्तेदार के यहां गई थी। मुझे आंखों से कम दिखता था, उसके यहां प्रार्थना सभा कराने वाले श्यामलाल रात्रे ने कहा कि ईशु की पूजा करने से मेरी आखों की रौशनी वापस आ जाएगी। मेरे पिता के विरोध के बाद भी मैने अपने घर से अपने भगवान और तुलसी को बाहर निकाल दिया लेकिन मेरी आंखें और खराब होती चली गई। मुझे आज पूरी तरह दिखना बंद हो गया है। मैं अब अपने भगवान को ही मानूंगी। घटना के समय विहिप बजरंग दल कार्यकारिणी राजेंद्र जायसवाल, आदित्य यदु, आनंद साहू, सालिक राम पाल, महेश पाल, गोविंद गिरी गोस्वामी, यंगम साहू, मुकेश पाल, ओमप्रकाश साहू, लुकेश पाल, मनीष पाल, टिकेश्वर पटेल, रविंद्र विश्वकर्मा एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
Source link
Follow Us











