विज्ञापन दें / सहयोग करें

आत्मानंद स्कूलों में दो साल से रूकी भर्ती फिर शुरू: रायपुर के 26 आत्मानंद स्कूलों में 73 पदों पर टीचर्स संविदा भर्ती की जाएगी – Raipur News


दो साल पहले 27 सितंबर साल 2023 में रायपुर जिले के 27 स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए 71 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। लेकिन इसके बाद ये भर्तियों ठंडे बस्ते में डाल दी गईं थीं। पिछले दिनों सीएम साय ने इस भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू

.

इसके बाद भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गईं हैं। लेकिन इस बार 71 के बजाय 73 पदों पर भर्ती की जाएगी। मामला कुछ ऐसा है कि प्रशासन ने पांच पद बढ़ाएं और तीन खत्म कर दिए हैं। वहीं 27 की जगह 26 आत्मानंद स्कूलों में भर्ती होगी।

दस्तावेज सत्यापन 11 अगस्त से 12 अगस्त तक स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मौदहापारा में किए जाएंगे। बता दें कि रायपुर जिले में कुल 36 आत्मानंद स्कूल हैं।

भौतिकी के 5 पद बढ़े

कुल 71 पदों में व्याख्याता भौतिकी के 5 पदों की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना में व्याख्याता गणित, सेजेस शाला लालपुर और सेजेस हरिहर शाला अभनपुर में अंग्रेजी के शिक्षक जैसे तीन पद विलोपित किए गए हैं। ऐसे में अब 27 स्कूल की जगह 26 शालाओं में 73 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है।

ये दो दिन नोट करके रख लेंगे

11 अगस्त को व्याख्याता भौतिकी, शिक्षक अंग्रेजी, शिक्षक गणित, प्रधान पाठक, शिक्षक सामाजिक विज्ञान, व्यायाम शिक्षकों के लिए साक्षात्कार (दस्तावेज) सत्यापन किया जाएगा। वहीं, 12 अगस्त को सहायक शिक्षक, सहायक शि. वि. प्रयोगशाला के लिए साक्षात्कार होंगे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button