विज्ञापन दें / सहयोग करें

सावन सोमवार…रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में लगा भक्तों का तांता: सुबह से शाम तक भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु, गंगा महा आरती का भी आयोजन – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में देर रात से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। सुबह से शाम तक भक्त अपने हाथों में लोटा लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे।

.

कांवड़ यात्रियों का कृत्रिम बारिश से स्वागत किया गया। करीब 36 सालों से बोल बम कांवड़ यात्रा संघ की ओर से हर साल इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

महा आरती का भी आयोजन

महानदी घाट पर गंगा महा आरती का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से रुद्रेश्वर महादेव घाट और पूरा धमतरी शहर गूंज उठा। भक्तों ने देश और राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

भगवान रुद्रेश्वर महादेव को जल अर्पित

कांवड़ यात्रियों ने बताया कि करीब हफ्ते भर पहले से वह निकले हुए थे और कई किलोमीटर यात्रा कर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे है। इसके बाद महानदी घाट में स्नान की किया गया। इसके बाद भगवान रुद्रेश्वर महादेव को जल अर्पित किया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button