विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी कांजी हाउस से 22 मवेशी की चोरी: देर रात ताला तोड़कर ले गए, निगम कर्मचारियों ने निरीक्षण किया तो पता चला – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ के धमतरी में नगर निगम के कांजी हाउस से गुरुवार रात 22 मवेशियों की चोरी हो गई है। चोरों ने ताला तोड़कर मवेशी चुरा ले गए। इस मामले में अधिकारियों ने शुक्रवार को मामला दर्ज कराया है। यह वारदात अर्जुनी खपरी रोड पर स्थित कांजी हाउस की है।

.

शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों को अर्जुनी क्षेत्र स्थित कांजी हाउस में रखा गया था। जब निगम कर्मचारियों ने कांजी हाउस का निरीक्षण किया तो करीब 22 मवेशी वहां नहीं मिले। इससे आशंका हुई कि मवेशियों को कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया है।

यह भी बताया जा रहा है कि वारदात के समय कांजी हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। मामले में नगर निगम के उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि निगम का गौठान सीमा क्षेत्र से बाहर अर्जुनी क्षेत्र में है। यह एक सुनसान इलाका है। वहां कर्मचारी भी नियुक्त हैं।

कर्मचारियों ने पंचनामा दिया है कि ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों ने मवेशियों को ले जाया है। पिछले दो-तीन दिनों में ही इन मवेशियों को पकड़ा गया था। घटना के समय कांजी हाउस के कर्मचारियों को किसी दूसरे कार्य के लिए ड्यूटी पर लगाया गया था। अब घटना को देखते हुए फिर कांजी हाउस में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button