विज्ञापन दें / सहयोग करें

PMGSY की सड़क पर फंसा ट्रक, NH तक लगा जाम: सरगुजा में कई घंटे बाद निकाला जा सका चावल लोड ट्रक, वाहनों की लगी कतार – Ambikapur (Surguja) News


अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन के पीछे बने रेक साइड पर चावल लेकर आ रहा एक ट्रक फंस गया। ट्रक के फंसने के बाद वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम एनएच तक पहुंच गया। एनएच पर भी ट्रकों के खड़े होने से मार्ग बाधित हो गया। घंटों बाद भी ट्रक को नहीं निकाला जा सका। इस

.

जानकारी के मुताबिक, चठिरमा स्थित चावल गोदाम से अंबिकापुर रेलवे स्टेशन तक चावल पहुंचाने के लिए अजिरमा बेरियर से ठाकुरपुर मार्ग के ग्रामीण सड़क का उपयोग किया जा रहा है। इसमें चावल लोड भारी ट्रक गुजर रहे हैं जो रेलवे साइडिंग तक चावल पहुंचा रहे हैं।

इस वजह से ठाकुरपुर रोड क्षतिग्रस्त हो गया है। यह सड़क पीएमजीएसवाई की है। इस सड़क पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इसके बावजूद इस पर भारी वाहन चल रहे हैं।

ट्रक के फंसने से लगा लंबा जाम

शनिवार शाम चावल से लदा एक ट्रक सड़क पर फंस गया, जिससे सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। संकरी सड़क पर वाहनों को धीरे-धीरे पार कराया जा रहा है। इससे ठाकुरपुर, आमगांव, बिशुनपुर खुर्द और अजिरमा के ग्रामीण परेशान हैं। यही एकमात्र रास्ता है, जिसका इस्तेमाल ग्रामीण गांव जाने के लिए करते हैं।

ट्रक के सड़क पर फंसने के बाद कई ट्रक पीछे रुक गए, जिससे ट्रकों की लंबी कतार लग गई और पूरी सड़क जाम हो गई। ठाकुरपुर रोड से अजिरमा बैरियर होते हुए एनएच 43 पर ट्रकों की कतार लगने से मुख्य सड़क भी जाम हो गई।

रेलवे साइडिंग के लिए सड़क की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि, जब रेलवे ने साइडिंग बनाई है, तो साइडिंग तक सामान पहुंचाने के लिए रेलवे को सड़क का भी निर्माण कराना चाहिए। नियम विरूद्ध तरीके से परिवहन कर लाभ कमा रहे रेलवे और नागरिक आपूर्ति निगम ने इसपर ध्यान नहीं दिया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button