पाटन तहसील कार्यालय में छत का हिस्सा गिरा, तहसीलदार की कुर्सी पर आया मलबा
दुर्ग जिले के पाटन तहसील कार्यालय में बड़ा हादसा टल गया। आधी रात तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर छत का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। गनीमत रहा कि हादसा रात में हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बता दें कि जिस जगह प्लास्टर का हिस्सा गिरा, उसी जगह तहसीलदार की कुर्सी है। मलबे की चपेट में आने से टेबल, कंप्यूटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
Follow Us











