IND vs ENG Live Score: भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराया, सीरीज में बराबरी हासिल की; आकाश दीप चमके
09:20 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score:
रवींद्र जडेजा ने जोश टंग को आउट कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। भारत दूसरा टेस्ट मैच जीतने से अब एक विकेट दूर है। टंग दो रन बनाकर आउट हुए।
08:50 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: आकाश को पांचवीं सफलता
भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जैमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया और भारत को आठवीं सफलता दिलाई। स्मिथ शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन आकाश की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। स्मिथ 99 गेंदों नौ चौकों और चार छक्कों के दम पर 88 रन बनाकर आउट हुए। आकाश का इस पारी का यह पांचवां विकेट है। भारत अब जीत से दो विकेट दूर है।
08:26 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को लगा सातवां झटका
प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रिस वोक्स को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई है। दूसरे सत्र में भारत की यह पहली सफलता है। वोक्स और जैमी स्मिथ के बीच सातवें विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई। भारत अब जीत से तीन विकेट दूर है। वोक्स सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ब्रायडन कार्स क्रीज पर उतरे हैं।
08:01 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: स्मिथ का अर्धशतक
इंग्लैंड के बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने 73 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 173 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए अभी 435 रन बनाने हैं। वहीं, भारत को सीरीज में वापसी करने के लिए चार विकेट की जरूरत है।
07:43 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने छह विकेट पर 153 रन बनाए हैं और फिलहाल जैमी स्मिथ के साथ क्रिस वोक्स क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए चार विकेट लेने की जरूरत है।
07:05 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 153/6
इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन लंच ब्रेक तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 153 रन बनाए हैं और उसे अभी जीत के लिए 455 रन और बनाने हैं। भारत ने पहले सत्र में इंग्लैंड को तीन झटके दिए और जीत की ओर कदम बढ़ा दिए। बारिश के कारण पांचवें दिन का खेल देरी से शुरू हुआ, लेकिन आकाश दीप ने इंग्लैंड को शुरुआत में ही दो झटके दिए। इसके बाद बेन स्टोक्स ने जैमी स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने स्टोक्स को आउट कर तोड़ा। स्टोक्स का विकेट गिरते ही लंच ब्रेक की घोषणा कर दी गई। फिलहाल क्रीज पर स्मिथ 32 रन बनाकर मौजूद हैं।
इंग्लैंड ने पांचवें दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 72 रन से की, लेकिन आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ओली पोप (24) और हैरी ब्रूक (23) के विकेट लिए। इंग्लैंड ने 83 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर स्टोक्स ने स्मिथ के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। पहला सत्र खत्म होने से ठीक पहले वॉशिंगटन ने स्टोक्स को पवेलियन भेजकर भारत को एक और सफलता दिला दी। भारत अब जीत दर्ज करने से चार विकेट दूर है और अभी दो सत्र का खेल बचा हुआ है।
07:04 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: स्टोक्स आउट हुए
वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान बेन स्टोक्स को आउट कर इंग्लैंड को छठा झटका दे दिया है। स्टोक्स और जैमी स्मिथ के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई जिसे सुंदर तोड़ने में सफल रहे। स्टोक्स 73 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए।
06:54 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: क्रीज पर जमे स्टोक्स-स्मिथ
कप्तान बेन स्टोक्स और जैमी स्मिथ क्रीज पर जम गए हैं और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी है। भारत ने पांचवें दिन की शुरुआत में दो विकेट लेकर इंग्लैंड को झटके दिए थे, लेकिन स्टोक्स और स्मिथ ने मोर्चा संभाले रखा है और छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। इंग्लैंड का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 152 रन है और उसे जीत के लिए और 456 रन बनाने हैं।
06:20 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार
आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने जैमी स्मिथ के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला है। स्टोक्स और स्मिथ की मदद से इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है।
05:35 PM, 06-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी
आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया है। इंग्लैंड ने 83 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। आकाश ने हैरी ब्रूक को एलबीडब्ल्यू आउट किया। आकाश का इस पारी का यह चौथा विकेट है। भारत को अब जीत के लिए और पांच विकेट लेने हैं, जबकि इंग्लैंड को 525 रन बनाने हैं।
Source link











