विज्ञापन दें / सहयोग करें

​​​​​घर के अंदर अजगर सांप के रेस्क्यू का VIDEO: कोरबा में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में निकाला बाहर; थैले में भरकर जंगल में छोड़ा – Korba News

कोरबा जिले के भूलसीडीह गांव में एक घर के कमरे में अजगर घुस गया। सांप कूलर के ऊपर बैठा हुआ था। घरवालों ने तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी। घटना 28 जून की है।

.

टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी रात 10 बजे मौके पर पहुंचे। गांव में बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल फोन की टॉर्च की मदद से रेस्क्यू किया गया। टीम ने पहले घरवालों को कमरे से बाहर निकाला। फिर सावधानी से अजगर को पकड़कर थैले में रखा और जंगल में छोड़ दिया।

कूलर ऊपर बैठा था सांप

बारिश के बढ़ा जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा

घरवालों ने बताया कि गांव में बिजली की गंभीर समस्या है। घंटों तक बिजली नहीं रहती है। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इस समस्या पर ध्यान नहीं देते। बारिश के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ जाता है।

विशेष सावधानी बरतने की सलाह

जितेंद्र सारथी ने लोगों को सलाह दी कि बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतें। घरों में पर्याप्त रोशनी और साफ-सफाई रखें। कबाड़ या बेकार सामान घर में न रखें। सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल जाएं। सांप दिखे तो उसकी फोटो जरूर खींच लें।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button