विज्ञापन दें / सहयोग करें

हिट एंड रन मामलों में मुआवजा प्रक्रिया होगी सरल: मुंगेली जिला न्यायालय में विशेष बैठक, पीड़ितों को जल्द मिलेगा मुआवजा – Mungeli News


मुंगेली जिला न्यायालय परिसर में हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सालसा के निर्देशों के अनुपालन में की गई।

.

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कंचन लता आचला मौजूद रहीं। दावा जांच अधिकारी, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी और उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अज्ञात वाहनों से होने वाली घटनाओं में मृतकों और घायलों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया को आसान बनाना था। अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष के लिए क्षतिपूर्ति आवेदन प्रक्रिया पर चर्चा की।

हादसे में मौत या गंभीर चोट के मामलों में मुआवजा राशि तय करने के नियम भी तय किए गए। पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए कि वे आवश्यक दस्तावेज तैयार कर एसडीएम के समक्ष समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button