विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में लोहा दुकान से सरिया की चोरी: अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी में लोडकर होते थे फरार, ब्यारे में छिपाकर रखे थे माल – Raipur News


जब्त माल की कुल कीमत 5 लाख 65 हजार रुपए है।

रायपुर में लोहा दुकान में सरिया चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर लोहे दुकान का सरिया चोरी करते थे। आरोपियों ने अपने घर के बारे में चोरी का लोहा छिपाकर रखा था जिससे पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह पूरा मा

.

मुजगहन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल को कमल विहार सेक्टर 10 सांई स्टील लोहा सीमेंट का दुकान से कुल 25 बंडल सरिया कीमत 85000 रुपए चोरी हो गया। इसके बाद 12-13 जून की दरम्यानी रात को ग्राम दत्तरेंगा वैष्णवी ट्रेडर्स के बाहर से कुल 18 बंडल सरियाकीमती 80000 रूपये को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।

5 लाख 65 हजार का माल जब्त

इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार खोजबीन करते हुए। दो आरोपी भूपेन्द्र साहू निवासी ग्राम जुलुम और विनोद यादव निवासी अभनपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक टाटा एस गाड़ी समेत चोरी हुआ लोहे का सरिया जब्त किया है। जब्त माल की कुल कीमत 5 लाख 65 हजार रुपए है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button