रायगढ़ में सड़क हादसों का कहर, एक ही दिन में दो लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप | Road accidents wreak havoc in Raigad
महाकुंभ स्नान करके बेटी के घर आई महिला, पिकअप की चपेट में आने से हुई मौत..
CG Accident News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
रात करीब साढे़ 7 बजे वापस अपने गांव सिंघीझाप आते समय जब वे ग्राम डोंगाभौना बस स्टैण्ड पहुंची तो प्यास लगने पर उसका पति रोहित कुमार चौहान सड़क पार करके पीने का पानी लेने जा रहा था। इसी बीच घरघोड़ा की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रोहित कुमार चौहान को जोरदार ठोकर मारते हुए भाग निकला। इससे रोहित चौहान का चेहरा, पैर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर छाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
मचा हड़कंप
रायगढ़ के बीती रात एक नाबालिग की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोर्रा निवासी रितेश बघेल पिता भानुप्रताप बघेल (17 वर्ष) गुरुवार की शाम को बाइक से अपने मामा के घर डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम तौली जा रहा था। करीब 9.45 बजे ग्राम तौली के मुख्य मार्ग पर पहुंचा था, तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दिया।
Source link












