विज्ञापन दें / सहयोग करें

नशे में बेटे ने पिता को डंडे से पीटा, मौत: सूरजपुर में दोनों ने साथ बैठकर शराब पी; कहासुनी के बाद वारदात – Surajpur News

सूरजपुर जिले में एक बेटे ने अपने पिता को मार डाला। कुमदा बस्ती में 11 जून बुधवार की रात दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी। फिर किसी बात लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि बेटे ने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

.

मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। पिता बेचन सिंह (50 साल) के सिर पर गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे अहिबरन सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।

अपने पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटा अहिबरन सिंह

मृतक पिता बेचन सिंह (50 साल)

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शराब की लत के कारण इस तरह की घटनाएं जिले में पहले भी हो चुकी हैं।

फॉरेंसिक टीम घर के बाहर मौजूद


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button