युक्तियुक्तकरण: काउंसिलिंग के बाद प्रदेश के 5936 में से 1215 स्कूलों में एक ही शिक्षक और 7 में एक भी नहीं – Raipur News
राज्य में युक्तियुक्तकरण को लेकर की जा रही तमाम सरकारी कवायदों के बावजूद 1215 स्कूल एक ही शिक्षक के भरोसे चलेंगे, जबकि 7 स्कूल ऐसे होंगे जहां छात्र तो होंगे लेकिन शिक्षक नहीं। प्रदेश के सुकमा जिले के 4 और नारायणपुर जिले के 3 स्कूलों को युक्तियुक्तकर
.
15 जिले एकल शिक्षकीय स्कूल से मुक्त: युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बाद राज्य के 15 जिलों के स्कूल एकल शिक्षकीय स्कूल से बाहर आ गए हैं। अब यहां एक से अधिक शिक्षक पदस्थ हैं। इनमें गरियाबंद, बिलासपुर, जशपुर, महासमुंद, बेमेतरा, कांकेर, रायगढ़, रायपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर चांपा, मुंगेली, सक्ती, बालोद, कबीरधाम, खैरागढ़ छुई खदान जिले के स्कूल शामिल हैं।
6 जिलों के 997 स्कूलों में केवल एक शिक्षक: प्रदेश के 6 जिले ऐसे हैं जहां आज भी 997 स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चलेंगे। इसमें सबसे ज्यादा बस्तर संभाग के जिले बस्तर, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर शामिल हैं। बस्तर में 283 स्कूल, बीजापुर में 251 स्कूल, सुकमा में 186, नारायणपुर में 64 स्कूल हैं। इसके अलावा मोहला-मानपुर में 124 और कोरबा के 89 स्कूल एकल शिक्षकीय हैं।
युक्तियुक्तकरण के बाद भी इन जिलों में बच गए एक शिक्षक वाले प्राथमिक स्कूल
350 मामले कोर्ट पहुंचे युक्तियुक्त की प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर 350 शिक्षकों ने कोर्ट में याचिका लगाई है। इनमें से लगभग 50 मामलों में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई, जबकि 300 मामलों में गुरुवार को सुनवाई होगी।
इस तरह की गड़बड़ियां आईं सामने
{रीता गरेवाल की नियुक्ति 12 जुलाई 2022 को शा. बालक पूर्व मा. शाला डौंडी में हुई। परिवीक्षा में ही उन्हें अतिशेष में रख दिया गया। {नूतन कुमार साहू पूर्व माध्यमिक शाला कुमुड़कट्टा में गणित विषय की शिक्षक हैं। यहां गणित का एक ही शिक्षक होने के बावजूद नूतन साहू को अतिशेष में रख दिया गया। {लेखनी साहू पूर्व माध्यमिक शाला साल्हे में कला विषय की शिक्षिका हैं। इनको अतिशेष की श्रेणी में रखा जाना था, लेकिन उनके स्थान पर परमिला ठाकुर को गलत ढंग से अतिशेष में चिह्नांकित किया गया है। {भूपत कुमार धनेंद्र पूर्व माध्यमिक शाला धुरवाटोला कला के शिक्षक हैं। इनको अतिशेष की श्रेणी में रखा जाना था, लेकिन उनके स्थान पर गणित विषय के शिक्षक रविंद्र कुमार बड़तिया को गलत ढंग से अतिशेष के रूप में चिन्हित किया गया है।
इधर, युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी पर बीईओ सस्पेंड दुर्ग संभाग में बीईओ जयसिंह भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। संभाग आयुक्त सत्य नारायण राठौर ने कई शिक्षकों के तबादले में गड़बड़ी के आधार पर यह कार्रवाई की है। दरअसल, जिन शिक्षकों को अतिशेष में रखा जाना था, उनके स्थान पर दूसरे शिक्षकों की गणना अतिशेष में की गई। जब इस गड़बड़ी की शिकायत हुई तो बीईओ को सस्पेंड कर दिया गया।
Source link










