CG News: लखपति बना किसान, इस योजना के तहत सरकार से मिली मदद, संवर गई जिंदगी | CG News: Farmer became a millionaire, got help from Sai govt under scheme
CG News: ऐसे मिली मदद
जब हितग्राही को मनरेगा योजना अंतर्गत डबरी निर्माण की जानकारी प्राप्त हुई तो वे इस योजना से डबरी निर्माण कार्य के लिए अपने ग्राम पंचायत में निर्माण एजेंसी सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक से संपर्क कर डबरी निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया। जिस पर उन्हे लागत राशि रू. 2.97 लाख कि स्वीकृति प्राप्त हुई।
CG News: नक्सल मोर्चे पर सफलता से गदगद हुए शाह, अफसरों को किया सम्मानित, बोले-जवानों से मिलने को उत्सुक हूं…
हितग्राही धनुर्जय ने बताया की कृषि ही उनका मूल पेशा है एवं जीवन यापन के लिए मुख्य रूप से उनका परिवार को कृषि पर ही निर्भर रहना पड़ता है। चूंकि वर्तमान समय में कृषि कार्य के लिए पानी की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में नहीं होने के कारण अक्सर फसल पर सुखे का प्रभाव पड़ने लगता था। इस समस्या से निपटने के लिए उसे डबरी निर्माण की आवश्यकता महसूस हुई जिसे उन्होंने मनरेगा से प्राप्त किया।
बना हुआ था संशय
उसने बताया कि डबरी निर्माण कार्य में कोई कठिनाई तो नहीं आई किंतु हितग्राही के मन में कार्य को लेके संशय बना हुआ था। कि कहीं डबरी निर्माण के स्वीकृति के बाद उसकी भूमि का रकबा कम न हो जाए डबरी स्वीकृत होने के बाद कार्य के लिए श्रमिक मिलेंगे या नहीं बरसात से पूर्व कार्य समाप्त हो पाएगा की नहीं।
अब बहुफसली का लाभ
उक्त डबरी निर्माण कार्य में कुल 1244 मानव दिवस का रोजगार प्रदान किया गया। सर्वप्रथम उक्त कार्य को ग्राम सभा में शामिल किया गया था। वर्तमान में उनकी आय का स्त्रोत भी बढ़ने लगा हैं। चूंकि पहले उसे कृषि कार्य के लिए बारिश के मौसम पर ही निर्भर रहना पड़ता था, जिससे एक ही फसल का ही उत्पादन हो पाता था। वर्तमान में हितग्राही द्वारा बहुफसलीय खेती का लाभ ले रहा है।
हितग्राही धनुर्जय यादव ने बताया कि डबरी का निर्माण हो जाने से वह साग-सब्जी जैसे- आलू, प्याज, मिर्च, करेला, भिंडी, बरबट्टी, गोभी, आदि का समय-समय पर उत्पादन करने लगा है जिससे स्थानीय बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा ले रहा है। अब घर की सब्जी के लिए भी उसे बाजार पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। डबरी निर्माण हो जाने से पानी की समस्या का भी समाधान हो गया है।
कर रहे प्रेरित
डबरी निर्माण हो जाने से उसके कृषि कार्य के लिए पानी का समस्या का समाधान हो गया है। वह इस योजना से संतुष्ट है। हितग्राही द्वारा गांव के अन्य लोगों को भी योजना का लाभ लेने की अपील की जा रही है। वह मत्स्य विभाग से मछली पालन का भी लाभ ले रहा है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत हेटघींचा जनपद पंचायत फरसाबहार, जिला-जशपुर ग्राम पंचायत हेटघींचा में और भी विभिन्न प्रकार के हितग्राही मूलक कार्यों का ग्राम सभा में अनुमोदन किया गया जिसमें धनुर्जय यादव की डबरी निर्माण कार्य भी शामिल था।
Source link











