विज्ञापन दें / सहयोग करें

खेत के ट्यूबवेल में घुस रहा था रैट स्नेक,VIDEO: बालोद में 10 फीट लंबा सांप देख सहमे लोग, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा – Balod News


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में उस समय किसान के हाथ-पांव फूल गए, जब उसने अपने खेत के ट्यूबवेल में 10 फीट लंबा रैट स्नेक बोर के अंदर घुसते हुए देखा। यह घटना गुरुर ब्लॉक के ग्राम धानापुरी की है। जहां किसान प्रहलाद यादव के खेत में 10 फीट लंबा सांप ट्यूबवेल

.

सांप को देखकर आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत खेत मालिक को सूचना दी। इसके बाद सभी ने मिलकर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। हालांकि इतना विशालकाय सांप देख ग्रामीणों में डर और घबराहट का माहौल बन गया।

चूहों का शिकार करता है रैट स्नेक, नहीं होता खतरनाक

बालोद वन विभाग की एसडीओ डिंपी बैस ने बताया कि, रैट स्नेक इंसानों के लिए नुकसानदायक नहीं होता। इसका प्रमुख आहार चूहे होते हैं और चूहों की तलाश में यह अक्सर बस्तियों या खेतों के आसपास दिखाई दे जाता है। चूहे खाने की प्रवृत्ति के कारण ही इसे रेट स्नैक कहा जाता है।

10 से 15 साल की होती है उम्र, छत्तीसगढ़ में धामन कहते हैं

बालोद के सर्प मित्र जग्गू ढीमर ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में इस सांप को असोढिया, धामन या धामना के नाम से जाना जाता है। इसकी आयु सामान्यतः 10 से 15 साल तक होती है। धानापुरी में मिला सांप देखने से अनुमान लगाया जा सकता है कि वह करीब 10 साल का होगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button