विज्ञापन दें / सहयोग करें

‘कांग्रेस अपनी पाकिस्तान परस्त भाषा बंद करे, PoK…’, निशिकांत दुबे ने 1965 की जंग का दिया जवाब

Nishikant Dubey on Congress: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर से कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार के विरोध में इतने आगे बढ़ गई है कि अब राष्ट्रीय हितों को भी दरकिनार कर रही है. उन्होंने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मदद मिलने और भारत की ऐतिहासिक भूमिका को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. 

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस का एक और झूठ- 1965 और 1971 के युद्धों के बाद भारत ने IMF, वर्ल्ड बैंक और ADB में पाकिस्तान को लोन दिए जाने पर वॉकआउट किया था, क्योंकि वोटिंग सिस्टम के कारण विरोध के सीमित तरीके थे.” बीते दिनों एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) द्वारा पाकिस्तान को दिए गए 800 मिलियन डॉलर के लोन पर भी भारत ने आपत्ति जताई थी. भारत ने कहा कि ये फंड पाकिस्तान की सैन्य गतिविधियों में इस्तेमाल हो सकते हैं.

निशिकांत दुबे के अनुसार, 1965 के बाद पाकिस्तान को अमेरिका, चीन और सऊदी अरब जैसे देशों से अब तक लगभग 100 बिलियन डॉलर की आर्थिक और सैन्य मदद मिल चुकी है. इसके अलावा, IMF, वर्ल्ड बैंक और ADB जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने भी पाकिस्तान को लगभग 150 बिलियन डॉलर की सहायता दी है.

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस से किया ये सवाल

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह सिर्फ मोदी सरकार का विरोध करने के लिए देशहित की बातों को नजरअंदाज कर रही है. उन्होंने कहा, “यह समय है कि हम सब पीएम मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर सेना का हौसला बढ़ाएं. कश्मीर का वह हिस्सा जो पाकिस्तान के कब्जे में है, वह हमारा है और हम उसे वापस लाएंगे.”

बीजेपी सांसद ने साफ संदेश दिया कि यह समय राजनीतिक मतभेदों को किनारे रखकर देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए एक साथ खड़े होने का है.

ये भी पढ़ें-

शेख हसीना की अवामी लीग ने मोहम्मद यूनुस को बताया ‘हिटलर’, कहा- अपनी नाकामी छिपाने के लिए बांग्लादेश में…




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button