विज्ञापन दें / सहयोग करें

Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में पांच हजार पदों पर नियुक्ति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: विकास कुमार

Updated Sun, 01 Jun 2025 11:19 PM IST

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इन्हीं पहल में शामिल है शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण। 



छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती
– फोटो : freepik


loader



विस्तार


छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावशील बनाने के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों पर चरणबद्ध भर्ती की जाएगी। प्रथम चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती होगी। इस निर्णय से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। 

Trending Videos


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button