विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा में उड़ती राख से परेशान ग्रामीण: घरों में खाना बनाना मुश्किल, प्रदूषण से बीमारियां बढ़ीं, मुआवजे की मांग – Korba News

कोरबा जिले के छुरीकला और आसपास के क्षेत्रों में CSEB की राखड़ बांध से उड़ने वाली राख ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। बुधवार की देर शाम आए आंधी-तूफान ने स्थिति और बिगाड़ दी। राख से घरों में प्रदूषण फैल रहा है और लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं।

.

स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि जब राख उड़ती है, तो घर का माहौल बदल जाता है। खाना बनाना मुश्किल हो जाता है। कई बार सुबह का बना भोजन ही खाना पड़ता है। ग्रामीण कुसुम बाई के अनुसार राख घर में चादर की तरह बिछ जाती है, जिसकी सफाई करना बेहद मुश्किल होता है।

ग्रामीणों ने बताया कि राख उड़ने के कारण खाना बनाना मुश्किल हो जाता है।

महिला प्रीति बाई ने बताया कि राख से उनकी दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ गई है। खाना बनाते समय डर लगता है कि कहीं भोजन राख से खराब न हो जाए। विवाह जैसे आयोजनों में भी यह एक बड़ी समस्या बन गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि CSEB प्रबंधन ने उनके साथ किए वादे पूरे नहीं किए हैं। उन्हें कोई क्षतिपूर्ति भी नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने CSEB प्रबंधन से राख उड़ने पर अंकुश लगाने और क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। साथ ही प्रदूषण विभाग से भी इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button