विज्ञापन दें / सहयोग करें

बच्चे को बचाने बाघ से भिड़ गई मादा भालू VIDEO: अबूझमाड़ के जंगल में दोनों के बीच हुई फाइट,वन मंत्री बोले-‘मां आखिर मां होती है..’ – Kondagaon News

अबूझमाड़ में मां की ममता ने बाघ को भगाया

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल एक मादा भालू अपने छोटे बच्चे को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई। कुछ देर तक भालू और बाघ के बीच संघर्ष होता है, लेकिन मादा भालू पीछे नहीं हटती। वह लगातार बाघ से भिड़ती रहती है। अंत में बाघ को हार मानकर वहां से भागना पड़ता है।

.

भालू और बाघ के बीच भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वन विभाग के अनुसार, दोनों जानवर सुरक्षित हैं। भालू के बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

जंगल सफारी के दौरान बनाया गया भालू और बाघ के बीच भिड़ंत का वीडियो

यह मामला नारायणपुर जिले के दुर्गम अबूझमाड़ के पांगुड़ के जंगल का है। इस जंगल में मादा भालू और बाघ के बीच भिड़ंत का वीडियो वहां मौजूद उस इलाके एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब वायरल हो गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ धीरे-धीरे भालू के बच्चे की ओर बढ़ रहा होता है। वह उस पर हमला करने ही वाला था कि अचानक मादा भालू झाड़ियों से बाहर निकलकर वहां आ जाती है और बाघ के सामने खड़ी हो जाती है।

फिर दोनों के बीच कुछ सेकंड तक लड़ाई होती है। लेकिन मादा भालू पीछे नहीं हटती। वह अपने बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना बाघ से लड़ती है। आखिरकार बाघ डर कर वहां से चला जाता है, और भालू का बच्चा बच जाता है।

वीडियो को वन मंत्री ने किया शेयर

इस वीडियो को छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने भी एक्स पर पोस्ट किया है और लिखा, ‘मां आखिर मां होती है..’ अबूझमाड़ के पांगुड़ में बन रही नई सड़क के बीच में मादा भालू अपने बच्चे को टाइगर से बचाने भिड़ गई। मां की ममत्व के आगे टाइगर को वहां से भागना पड़ा। इस दृश्य अबूझमाड़ के स्थानीय ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद किया है।

दोनों जानवर सुरक्षित

वन विभाग के मुताबिक अच्छी बात ये है कि मादा भालू और उसका बच्चा सुरक्षित है और बाघ को भी कोई चोट नहीं आई। दोनों जानवर बाद में अपने-अपने रास्ते चले गए।

………………………………………….

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

पानी पीने के लिए भिड़े बेबी ऐलीफेंट, VIDEO:पहले पीने के लिए दूसरे को धकेला; गोमर्डा अभ्यारण्य में प्यास बुझाने पहुंचे 28 हाथी

पानी टंकी से अपनी प्यास बुझाते हाथी का दल, इसमें नर, मादा व शावक शामिल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लगे हुए गोमर्डा अभयारण्य से हाथियों का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें 28 हाथियों का दल पानी पीने के लिए एक टंकी के पास पहुंचा था। इस दौरान एक से दो हाथी पहले पानी पीने के लिए एक दूसरे को सूंड से धकेलते हुए नजर आ रहे हैं। सारंगढ़ जिला के गोमर्डा अभयारण्य के बरमकेला रेंज का यह वीडियो है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button