विज्ञापन दें / सहयोग करें

कार ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत: दोनों सामान लेने कटघोरा जा रहे थे; पत्नी गंभीर रूप से घायल – Korba News

कोरबा जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। लखनपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी जिससे पति गाड़ी में दब गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पत्नी दूर फेंका गई जिससे वह बच गई।

.

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। ग्राम विजयपुर के रहने वाले प्रताप पटेल (38) और सुशीला पटेल (35) सामान खरीदने कटघोरा जा रहे थे। तभी हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुशीला पटेल (35) हादसे में घायल हुई है।

खेती-किसानी कर परिवार चलाता था मृतक

सूचना के बाद मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। मृतक प्रताप पटेल खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

राहगीरों ने हादसे के बाद कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button