विज्ञापन दें / सहयोग करें

अवैध शराब पकड़ने पहुंची पुलिस को महिला ने जड़ा थप्पड़:पुलिस को आते देख बोतल लेकर भागे, लड़के ने कपड़े उतारकर की बदसलूकी; FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक महिला ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। शुक्रवार रात पुलिस मोचीपारा में अवैध शराब बेचने के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी, तभी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस टीम के साथ बदसलूकी और मारपीट की। पुलिस को देख एक लड़के ने पुलिस जवानों के सामने अपने कपड़े उतार दिए। एक महिला ने शराब की बोतलें उठाकर भागने की कोशिश की। कुछ अन्य महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए तस्वीरें… शराब के साथ पकड़ाए लड़के ने की बदसलूकी जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर की रात पुलिस को मोचीपारा इलाके में अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद डोंगरगढ़ थाने के जवान मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस ने एक लड़के को शराब के साथ पकड़ा। इसी दौरान मामला बिगड़ गया और वह पुलिस जवानों के साथ बदसलूकी करने लगा। उसने पुलिसकर्मियों के सामने ही अपने कपड़े उतार दिए और गंदी गालियां दी। उसने खुद को मारने के लिए भी कहा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की वीडियो में कुछ देर बाद कई महिलाएं भी मौके पर पहुंचती दिखाई देती हैं। इनमें से कुछ महिलाओं ने पुलिस जवानों के साथ बहस और धक्का-मुक्की की। फिर एक महिला ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिए। वहीं, वीडियो में एक दूसरी महिला शराब उठाकर वहां से भागने की कोशिश करती दिखाई देती है। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। SDOP बोले- एफआईआर दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरीनंदन नायक ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ……………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रेंजर-डिप्टी रेंजर को लाठी-डंडों से पीटा, 5 घंटे बंधक बनाया: पर्स-मोबाइल छीने, पुलिस-वन अमले ने छुड़ाया, शिकार की सूचना पर गश्त पर निकले थे महासमुंद के बागबाहरा वन परिक्षेत्र के तमोरा में रेंजर और डिप्टी रेंजर को लाठी-डंडों से पीटा गया। इसके बाद दोनों अधिकारियों को करीब 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान रेंजर का पर्स और डिप्टी रेंजर का मोबाइल भी छीन लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button