विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में दो हादसे में 9 मौतें,27 घायल: जशपुर में निर्माणाधीन मकान में घुसी बस, फिर पलटी, भाटापारा में ट्रक ने बस को मारी टक्कर – Chhattisgarh News



छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई। जशपुर में यात्री बस पलटने से 5 लोगों की जान चली गई। जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना तपकरा थाना क्षेत्र की है। वहीं, भाटापारा में ट्रक की टक्कर से बस सवार 4 लोगों की मौत हो गई। 15 से अधिक यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा ही थी। घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है। केस- 1 जशपुर में बस पलटी पहली घटना जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बस करडेगा से कुनकुरी आ रही थी, जिसमें 24 से अधिक यात्री सवार थे। जैसे ही बस गोडाअंबा गांव के पास पहुंची बेकाबू होकर निर्माणाधीन मकान में जा घुसी और पलट गई। हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। तपकरा थाना पुलिस और करडेगा चौकी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल भेजा गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बस की तेज रफ्तार और चालक का वाहन से नियंत्रण खो देना हादसे की वजह माना जा रहा है। केस- 2 भाटापारा में ट्रक की टक्कर से बस सवार 4 की मौत दूसरी घटना बालौदबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र की है। नेशनल हाईवे पर स्थित दरचुरा गांव के पास आरबीएस कंपनी की बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। ……………………….. यह खबर भी पढ़ें… 14 चक्का ट्रक ने वॉचमैन को रौंदा,50 मीटर घसीटा,LIVE-VIDEO: सड़क पर बिखरे शव के टुकड़े, वन विभाग में पोस्टेड था, जड़ी-बूटी लेकर लौट रहा था छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में मोपेड सवार वन विभाग के वॉचमैन की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मोपेड (बाइक) ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई थी और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया। पढ़ें पूरी खबर…


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button