विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ के 54 युवाओं को दिल्ली में किया गया सम्मानित: कोविड और वुमन इम्पावरमेंट पर बेहतर काम करने के लिए भारत मंडपम में पुरस्कृत – Chhattisgarh News

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित यूथ अचीवमेंट अवॉर्ड 2025 में इस बार छत्तीसगढ़ के 54 युवाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय संस्था NIFA (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम फॉर आर्टिस्ट एंड एक्टिविटीज) की ओर से आयोजित किया गया था।

.

छत्तीसगढ़ के सम्मानित युवा।

समाजसेवा में योगदान के लिए सम्मान

सम्मानित युवाओं में कैलाश शर्मा, तोरण ठाकुर, करण कश्यप, पूजा देवांगन, सृष्टि समेत कई समाजसेवी शामिल रहे। इन युवाओं को

  • कोरोनाकाल के दौरान समाजसेवा
  • युवाओं के कौशल विकास
  • महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए “हमर बहनी हमर बात” जैसे कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोकुल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, महापौर रेणु बाला गुप्ता, जापान से आई डेलीगेट एच यू, और मॉरीशस से सत्यम पॉल डेलिगेशन समेत कई अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

जापानी डेलीगेट की खास घोषणा

जापानी डेलीगेट एच यू ने घोषणा की कि वे प्रदेश और देश के बच्चों को जापानी टेक्नोलॉजी की मुफ्त ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग का पूरा खर्च भी जापानी डेलिगेशन वहन करेगा। इससे युवा वर्ग नई टेक्नोलॉजी सीखकर आगे अन्य युवाओं को प्रशिक्षित कर सकेंगे।

नेताओं ने दी शुभकामनाएं

इस उपलब्धि को लेकर भाजपा मध्य क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, पवन साय, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महापौर मीनल चौबे ने सम्मानित युवाओं को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button