विज्ञापन दें / सहयोग करें

बर्खास्तगी के विरोध में 502 एनएचएम-कर्मचारी ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा: बालोद में बोले- द्वेषपूर्ण कार्रवाई से आंदोलन नहीं रुकेगा; स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल – Balod News

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के 18वें दिन गुरुवार को बालोद जिले में 502 एनएचएम कर्मचारियों ने बर्खास्तगी आदेश के विरोध में सामूहिक इस्तीफा देकर बड़ा प्रदर्शन किया।

.

दरअसल, डौंडीलोहारा ब्लॉक के बीपीएम दिनेश चंद्र खर्कवाल की बर्खास्तगी के आदेश ने कर्मचारियों के बीच नाराजगी और बढ़ा दी है। दोपहर 1 बजे नया बस स्टैंड धरना स्थल से रैली निकालते हुए सैकड़ों कर्मचारी सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे। जहां शासन के नाम सामूहिक इस्तीफा सौंपा और करीब आधे घंटे तक जमकर नारेबाजी की।

यह आंदोलन रुकेगा नहीं पड़ेगा- चंदन गिरी

मीडिया प्रभारी चंदन गिरी ने कहा कि प्रदेशभर में पदाधिकारियों को बर्खास्त कर शासन दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इससे आंदोलन कमजोर नहीं होगा। बल्कि इससे पूरे प्रदेश के 16 हजार से अधिक एनएचएम कर्मचारी और आक्रोशित होकर आंदोलन को और तेज करेंगे। उनका कहना है कि शासन की दमनकारी और द्वेषपूर्ण कार्रवाई से आंदोलन थमने वाला नहीं है।

10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल

10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे आंदोलकारियों ने बताया कि सरकार ने चुनाव के समय मोदी की गारंटी में 100 दिनों के भीतर समिति बनाकर समस्याओं का समाधान करने का वादा किया था। लेकिन 20 महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इस अवधि में उन्होंने 160 से अधिक ज्ञापन कलेक्टर और पार्टी नेताओं के माध्यम से शासन तक पहुंचाए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप- जिला अध्यक्ष

जिला अध्यक्ष खिलेश साहू ने बताया कि प्रदेशभर में 16 हजार से अधिक एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। संस्थागत प्रसव प्रभावित हो चुके हैं। पैथोलॉजी जांच (खून, पेशाब, ट्रू-नाट, सीबीनाट) पूरी तरह बंद हैं।

टीबी, कुष्ठ और मलेरिया जांच बाधित हो गई है। वहीं नवजात शिशु देखभाल केंद्र और पोषण पुनर्वास केंद्र भी बंद पड़े हैं। स्कूल और आंगनबाड़ी स्वास्थ्य परीक्षण ठप हैं। वृद्ध स्वास्थ्य जांच और एनसीडी स्क्रीनिंग पूरी तरह रुक गई है। सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों में दिख रहा है। जहां आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की ओपीडी पूरी तरह बंद है।

एनएचएम कर्मचारियों की यह है प्रमुख मांगें –

  • नियमितीकरण – लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को स्थाई पदों पर समायोजित किया जाए।
  • समतुल्य वेतन – स्थाई कर्मचारियों के बराबर वेतनमान मिले।
  • न्यूनतम वेतन गारंटी – अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाए।
  • भत्ते और सुविधाएं – महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं दी जाएं।
  • नौकरी की सुरक्षा – बिना कारण छटनी और अनुबंध समाप्ति पर रोक।
  • पदोन्नति नीति – पारदर्शी पदोन्नति व्यवस्था लागू।
  • सेवा शर्तों में सुधार – कार्य का समय और ड्यूटी मानक अनुरूप हों।
  • बीमा व पेंशन योजना – स्वास्थ्य बीमा और पेंशन की सुविधा दी जाए।
  • नियमित प्रशिक्षण – सेवा गुणवत्ता के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग।
  • लंबित बकाया भुगतान – वेतन और भत्तों का तत्काल भुगतान।

कर्मचारियों ने ऐलान किया कि जब तक इन सभी मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं होते तब तक हड़ताल जारी रहेगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button