विज्ञापन दें / सहयोग करें

सूरजपुर में चोरी की 2 घटनाओं में 5 गिरफ्तार: सोने की सफाई के नाम पर 4 महिलाओं ने ठगा, ड्राइवर कोयला लोडेड ट्रक ले भागा – Surajpur News



सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरुवां गांव में सोने के गहनों की सफाई और गुथाई के बहाने ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने एक महिला की असली सोने की मोहर माला (‘अद्धी’) को नकली से बदल दिया था। वहीं जिले में अमानत में खयानत का एक मामला सामने आया है। एक ट्रांसपोर्टर का ट्रक और खदान से लोड कोयला लेकर फरार हुए ड्राइवर को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी पहचान बताकर इस वारदात को अंजाम दिया था। केस-1 पीड़िता रामकली राजवाड़े के घर चार महिलाएं चूड़ी बेचने के बहाने पहुंची थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने सोने के गहनों की सफाई और गुथाई करने का प्रस्ताव दिया। रामकली ने विश्वास करके अपने और एक रिश्तेदार के गहने उन्हें दे दिए। ठग महिलाओं ने रिश्तेदार की माला तो सही सलामत गुथकर लौटा दी, लेकिन रामकली की गले में पहनने वाली दो सोने की मोहर (‘अद्धी’) को नकली मोहरों से बदल दिया। शाम को हुआ ठगी का एहसास शाम को जब रामकली को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने तत्काल बिश्रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जाँच जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अनजान लोगों को घर में गहनों की सफाई या गुथाई के लिए न बुलाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में देने को कहा गया है, क्योंकि ग्रामीण इलाकों में इस तरह की ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केस-2 दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रेहर खदान की है। ट्रांसपोर्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ड्राइवर दो ट्रकों में कोयला लोड करने के बाद डीजल के लिए 30-30 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी ने ट्रक में लोडेड कोयला बेचा,नंबरप्लेट बदली पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जसपाल सिंह ने खुद को बलजीत सिंह बताकर खदान से दो ट्रकों में कोयला लोड किया था। उसने ट्रांसपोर्टर को बताया था कि कोयला ओडिशा ले जाना है।
हालांकि, रास्ते में ही आरोपी ने ट्रकों की नंबर प्लेट बदल दी और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कोयला किसी दूसरी जगह बेच दिया। इसके बाद ट्रकों को भी गायब कर दिया गया। पंजाब से मिला आरोपी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से आरोपी की लोकेशन पंजाब के बरनाला जिले में मिली। सूरजपुर पुलिस की एक टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर सूरजपुर ले आई। इस मामले में एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपी ने विश्वासघात करते हुए ट्रांसपोर्टर का ट्रक और लिफ्टर का कोयला अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बेच दिया था। जसपाल सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी उन्होंने यह भी बताया कि इस गिरोह में शामिल अन्य मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ट्रकों, बेचे गए कोयले और गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button