राज्यपाल पुरस्कार के लिए जिले के 46 ने दी परीक्षा – kabirdham News
.
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छग राज्य मुख्यालय रायपुर की ओर से राज्यपाल पुरस्कार (राज्य पुरस्कार) जांच परीक्षा 12 से 16 अक्टूबर तक हुई। स्काउट विंग का प्रशिक्षण शिविर रायपुर जिले के झांकी (अभनपुर) स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में और गाइड विंग का शिविर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल बिरगांव में आयोजित हुआ।
इस राज्य स्तरीय परीक्षा में दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से कुल 161 स्काउट और 197 गाइड प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें कबीरधाम जिले से 12 स्काउट और 34 गाइड ने परीक्षा दिलाई। शिविर का संचालन स्काउट विभाग से एलटी गोपाल राम वर्मा और एलटी सुजीत कुमार गुप्ता (एलटी) के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं गाइड विभाग से एलटी धनमत महंत और एलटी तनूजा बंजारे के नेतृत्व में किया गया। कबीरधाम दल को जिला संगठन आयुक्त स्काउट अजय कुमार चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में स्काउट मास्टर ईशाक मोहम्मद खान और गाइड कैप्टन चित्ररेखा झरिया ने नेतृत्व किया।
लिखित, मौखिक व प्रायोगिक परीक्षा हुई पांच दिवसीय शिविर में दल प्रवेश से लेकर राज्यपाल प्रमाण-पत्र तक के सभी पाठ्यक्रमों की लिखित, मौखिक और प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को राज्यपाल की ओर से राज्यपाल प्रमाण पत्र दिया जाएगा। राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुई परीक्षा के लेकर दुर्ग संभाग के साथ ही कबीरधाम जिले के प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया।
<











